कराटे प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : samvad
नगर के मोदीनगर इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में नजरे हुसैन वारसी ने और बालिका वर्ग में रिया आदम और एंजल आदम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में अंजली कुमारी और रोशनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंडर-19 आयु वर्ग में दिव्यांशु मौर्या और उन्नति वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक महेंद्र कुमार ने किया।
रेफरी की जिम्मेदारी महताब आलम, आभताव आलम और आकांक्षा वर्मा ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार, प्रिया सिंह, संतोष कुमार, सरोज कुमार, लालजी प्रजापति, रामकेवल वर्मा, सुमित कुमार सिंह, अवधेश वर्मा, राहुल गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद