बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार की शाम छह बजे संदिग्ध
परिस्थितियों में विवाहिता ने रस्सी के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी।
मायके
वालों ने ससुरालवालों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस पर
पुलिस विवाहिता के ससुर व देवर को पूछताछ के लिए थाने ले आई और शव को
पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना की सूचना के बाद नायब
तहसीलदार भरतलाल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।
बिहार के भभुआ जिले
के बड़ौरा नरहन गांव निवासी दयाशंकर की पुत्री रूबी सिंह की शादी रामगढ़
निवासी सीताराम सिंह के पुत्र श्यामसुंदर सिंह से पिछले 11 जून को हुई थी।
विवाहिता का पति श्यामसुंदर सिंह झारखंड में नौकरी करता है। जबकि विवाहिता
सास, ससुर व चार देवरों के साथ गांव में ही रहती थी। पड़ोसियों के अनुसार
बुधवार को किसी बात को लेकर नाराज हुई विवाहिता ने अपने कमरे में जाकर पंखे
के सहारे रस्सी से लटककर जान दे दी।
इसकी सूचना के बाद विवाहिता के चाचा
अवधेश सिंह व दिनेश सिंह मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष
श्रीप्रकाश दूबे ने बताया कि मृतका का भाई अभिषेक सिंह चंडीगढ़ में रहता
है।
वह आ रहा है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।