फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच हजार के बदले 50 हजार देने का लालच देकर महिलाओं से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार रुपये के बदले 50 हजार रुपये देने का लालच देकर महिलाओं के बैंक खातों से बायोमैट्रिक के जरिये रुपये निकालने और लोन दिलाने के नाम पर चोरी करने के आरोपी को देवगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गाजीपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 9,200 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को एक महिला ने देवगांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अंचल गोड़ निवासी शेखनपुर, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर लोन दिलाने की बात कहकर उसके घर आया था। आरोप है कि आधार कार्ड लेने के बहाने कमरे में रखे पर्स से 15 हजार रुपये चोरी कर ली। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद दो अन्य महिलाओं ने भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। आरोप था कि वह गांव में महिलाओं को पांच हजार रुपये के बदले 50 हजार रुपये देने का लालच देकर आधार कार्ड लेता था और बायोमैट्रिक अंगूठा लगवाकर उनके बैंक खातों से ऑनलाइन रुपये निकाल लेता था। इन मामलों में भी अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने तीन नवंबर की रात करीब 10.50 बजे चेवार फोरलेन के पास एक ढाबे से आरोपी अंचल गोड़ (38) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 9,200 रुपये बरामद हुए। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गाजीपुर के नोनहरा थाने में वर्ष 2019 में भी चोरी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें