फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गांव की छोरी कार्यक्रम में महिलाओं ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अ​खिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित एक होटल में शुक्रवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से गांव की छोरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रदेशों की ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, रीति-रिवाज और खानपान की आकर्षक झलक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष साधना अग्रवाल व सचिव कविता बंसल ने कहा कि भारत की असली पहचान उसकी गांवों की संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों में बसती है। आधुनिकता के इस दौर में नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि लोगों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराने का भी अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहे और समाज में आपसी भाईचारा एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिले। इस मौके पर नीलम चक्रवर्ती, लता बंसल, सुनीता भारुका, नीतू महल्का, अनामिका अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, पूजा जुनेजा और अन्नू जुनेजा, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें