फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिलाओं ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने धरना स्थल पर जनआक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विपक्षी सांसदों द्वारा अधिनियम का समर्थन न किए जाने पर नाराजगी जताई और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि देश और प्रदेश की आधी आबादी अब जाग चुकी है और अपने अधिकारों के प्रति सजग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के हक और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है, जिसे महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किरण शर्मा, सुषमा जायसवाल, सुषमा गिरी, पूजा जायसवाल, गीता रानी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें