फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की हालत बिगड़ी

Wed, 21 Dec 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बालिकाएं।
विज्ञापन
नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नियामताबाद में मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे प्रार्थना के दौरान दस बालिकाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार पर शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. जीसी द्विवेदी के अनुसार लड़कियों ने पेट में दर्द और चक्कर  आने की बात कही थी। डाक्टर के अनुसार उन्हें ठंड का असर हो सकता है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नियामताबाद में सौ छात्राएं रहकर पढ़ती हैं। छात्राओं के मुताबिक मंगलवार की सुबह कराटे क्लास से आने के बाद उन्हें नाश्ते में चाय और पकौड़ी दी गयी थी। जिसे खाने के बाद तैयार होकर सभी प्रार्थना के लिए मैदान में पहुंच गईं। प्रार्थना के दौरान ही कक्षा छह की छात्रा इंद्रकला (13),  प्यारी (13), हसीना बानो(14), कक्षा सात की शायरा बानो (14), रंजना कुमारी (14), दिव्या(14), कक्षा  आठ की रेशमा बानो (14), नाजबानो (14), अनिता (14), अर्चना कुमारी(14) पेट में दर्द और चक्कर आने की  शिकायत करते हुए गिर पड़ी। विद्यालय की प्रधानाचार्य / वार्डन सुमन द्विवेदी  ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें भाग लेने वाली कुछ बच्चियों ने गर्म कपडे़ नहीं पहने थे। जिससे उन्हें ठंड का असर हो गया था।
बताया कि प्रार्थना के दौरान ठंड का अनुभव होने पर उनके हाथ पैर में  सरसों और अजवाइन के तेल से मालिश की गई। कंपकपी बंद होने पर उन्हें   अस्पताल में भर्ती     कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें