फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल कर मनाया जश्न

Wed, 21 Dec 2016 01:25 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते लोग।
विज्ञापन
सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में ज्यो ही जिले के राजकीय  मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए बटन दबाया, पूरे जिले में  ख़ुशी का माहौल  हो गया। खासकर सैयदराजा विधानसभा में तो हर कोई खुश नजर आया। जगह-जगह जुलूस निकाल कर और मिठाइयां बांट कर खुशियां मनायी गई।
विज्ञापन

सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू के पुत्र प्रशांत सिंह के नेतृत्व में इलाके में जुलूस निकाला गया। कमालपुर, धानापुर और सैयदराजा में जुलूस निकाल कर मिठाईयां बांटी गई। क्षेत्रीय लोगो ने  भी मेडिकल कालेज के लिए विधायक के प्रयास की  सराहना की। मुगलसराय में समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अंकित यादव के नेेतृत्व में युवाओ ने मुगलसराय नगर में जुलूस निकाला और मिठाइयां बांटी। इसमें क्षितिज सिंह, विकास यादव, आजाद यादव, आरिफ, रामकेश, संजय, राकेश, कुंदन, अगस्त्य शर्मा, संदीप यादव, रामप्रवेश, रिशु यादव आदि रहे। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य संतोष यादव ने मेडिकल कालेज के शिलान्यास को चंदौली जनपद के विकास में मील का पत्थर बताया। कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने अत्यंत पिछडे चंदौली जनपद में राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास कर जिले के विकास की नई राह खोली है। इसी तरह सैयदराजा नगर पंचायत के वाशिंदों की रामलीला मैदान में हुइ बैठक में मेडिकल कालेज के शिलान्यास पर खुशी जतायी गई। बैठक में सरदार मंजीत सिंह, मीना सिंह, शकुंतला नाथ, डॉ. गोपाल सिंह, पनारू मास्टर, अनिल पांडेय, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें