फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया विरोध

Tue, 24 Mar 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर बबुरी थाना क्षेत्र के वंशीपुर गांव निवासी संगीता विश्वकर्मा ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली। इसके पूर्व पूरे नगर का भ्रमण कर पुलिस प्रशासन को कोसा और अंत में उपजिलाधिकारी सदर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।


इस अवसर पर भानु प्रताप विश्वकर्मा ने कहा कि जहां सरकार महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को अधिकार देने की बात कर रही है, वहीं जनपद की पुलिस महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


 इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। कहा कि वंशीपुर गांव निवासी संगीता के साथ हुए दुर्व्यवहार में शामिल होने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

संगीता विश्वकर्मा ने कहा कि पड़ोसी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत बबुरी पुलिस से की गई, लेकिन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वे लोग आज खुलेआम घूम रहे हैं।

अगर तत्काल जिला प्रशासन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही आमरण अनशन भी होगा। इस अवसर पर भगवानी, मालती, दुलारी, विजय लक्ष्मी, उर्मिला, शिवमुनि, अतवारी आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता मुन्नी देवी व संचालन राजकुमारी देवी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें