फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं भी पूर्वाचंल राज्य का समर्थक मनोज

Tue, 24 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्वाचंल राज्य बनना बहुत जरूरी है। मैं पूर्वांचल राज्य बनाने का समर्थक हूं।
विज्ञापन


लेकिन अभी अपनी तरफ  से ठोस अवधारणा तैयार नहीं हुई है।

 
श्री तिवारी अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में जल्द ही शामिल किया जायेगा।

जब यह भाषा आठवीं सूची में शामिल हो जायेगी। तब स्वत: भोजपुरी भाषा का विकास हो जायेगा। इस मसले पर पीएम मोदी से भी बातचीत हो चुकी है।

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनूसुची में शामिल नहीं किए जाने से भोजपुरी क्षेत्र के साहित्यकार, कवि, कलाकार व अन्य लोगों को पद्म पुरस्कार नहीं दिया जाता है। जो कि काफी दु:खद है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भोजपुरी फिल्म सिटी की स्थापना की जायेगी। और जमीन तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें