फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम

Fri, 20 Feb 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को विकासखंड के बलदेव नगर छित्तमपुर में खुली देशी शराब की दूकान को बंद कराने के लिए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन


चेतना समिति के तत्चावधान में महिलाएं झाडू, चप्पल और लाठी के साथ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुगलसराय-रामनगर मार्ग पर बैठ गईं।

चार घंटे के जाम के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। महिलाओं ने चेतावनी दी की शीघ्र ही शराब की दूकान को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जायेगा।


नियामताबाद ब्लाक के बलदेव नगर छित्तमपुर में शराब का ठेका दिया गया है।

जहां ठेकेदार ने दूकान खोली है। जिससे क्षेत्र की महिलाओं  से छींटाकशी व छेड़खानी की घटनाएं बढ़ने लगीं। नशेड़ियों से परेशान महिलाएं सुबह दस बजे एकत्र होकर हाथों में झाड़ु, चप्पल व लाठी लेकर नारेबाजी करते हुए शराब की दूकान पर पहुुंची और प्रदर्शन किया। जिसके बाद सभी मुगलसराय -रामनगर मार्ग पर उतर आयी और उसे जाम कर दिया। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के साथ कुछ पुरुष भी जाम स्थल पर रहे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़ी रही। चार घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने दूकान पर लोगों का जमावड़ा नहीं होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें