यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुईं।
तमाम दिशा-निर्देश के बाद भी परीक्षा केंद्रों की कापियां संकलन केंद्र पर
समय से नहीं पहुंचीं।
इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के बाद
देर रात तक कापियों के जमा होने का क्रम जारी रहा। इसके चलते परीक्षा के
संबंध में सही आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी
विषय की परीक्षा हुई। जिसमें एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। पहले दिन
ही कुल 11 हजार 801 विद्यार्थियंों ने परीक्षा नहीं दी। जिसमें सुबह 6875
परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 4926 ने परीक्षा छोड़ दी।
उधर
मुगलसराय के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदी नगर में एक कक्ष के बच्चों को
दरी पर बैठाकर परीक्षा दिलवाई गई। जनपद के 110 परीक्षा केंद्रों पर करीब
पांच हजार कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट
के हिंदी की परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई
हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 44499 परीक्षार्थियों के
सापेक्ष 37624 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान
सचल दस्ते ने माटीगांव स्थित आदर्श इंटर कालेज में एक परीक्षार्थी को नकल
करते हुए पकड़ा। वहीं अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल
में हुईं। दूरदराज के इलाकों में मौजूद परीक्षा केंद्रों के आसपास नकल
कराने वाले मंडराते रहे। वहीं शाम की पाली इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रशभन
पत्र में 37459 परीक्षार्थियों में से 4926 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।
दूसरी पाली में एक भी नकलची परीक्षा के दौरान पकड़ा नहीं गया।
बोर्ड
परीक्षा का पहला दिन होने के कारण परीक्षार्थियों के चेहरे पर तनाव साफ-साफ
झलक रहा था। खासकर पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठ रहे हाईस्कूल के
छात्र-छात्राओं के माथे पर चिंता की लकीरें रहीं। हालांकि सुबह की पाली की
परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिकांश छात्र-छात्राएं पेपर अच्छा बनने पर
हंसते हुए केंद्रों से बाहर निकले। प्रथम पाली में 559 ने छोड़ी परीक्षा
चकिया
संवाददाता के अनुसार विभिन्न विद्यालयों में परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा
व्यवस्था के बीच आरम्भ हुईं। यहां प्रथम पाली में 559 परीक्षार्थियों ने
परीक्षा छोड़ दी।
चकिया नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के एक
दर्जन विद्यालयों में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के साथ सेक्टर एवं
जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में बोर्ड की परीक्षायें कड़ी सुरक्षा
व्यवस्था के साथ आरम्भ हुईं।
पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे
चकिया तहसील क्षेत्र में कुल 7001 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 559
ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या
उपलब्ध नहीं हो सकी थी।
उत्तर पुस्तिका संकलन केन्द्र के प्रभारी आदित्य
नारायण राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने बताया कि
परीक्षा सुचारु रूप से हुई।
उधर धीना में जनता इंटर कालेज धीना में प्रथम
पाली में हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा में 210 परीक्षार्थियों में से 35
अनुपस्थित रहे।
वहीं इंटर की हिंदी की प्रथम प्रशभन पत्र की परीक्षा में
205 परीक्षार्थियों में से 12 ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। धीना इंटर कालेज के
प्रधानाचार्य द्वारा केंद्र की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के कारण परीक्षा की
सुचिता बनी रही।
प्रधानाचार्य अनुपम राय ने बताया कि गुरुवार की सुबह
परीक्षा के पहले दिन घना कोहरा छाने के बावजूद भी सभी छात्र-छात्राएं
परीक्षा केंद्र पर नियत समय से पहुंच गए। कहा कि केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों
की भारी कमी के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है।
बालिकाओं का भी परीक्षा
केंद्र होने के बावजूद भी केंद्र पर एक भी महिला कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी
नहीं लगाई गई है।