फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुष्टाहार वितरण नहीं होने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्टाहार वितरण नहीं होने से नाराज होकर शनिवार को क्षेत्र के मरवटिया गांव की महिलाओं ने स्थानीय तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पिछले छह माह से बच्चों को राशन नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुष्टाहार का वितरण नहीं किया गया और जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के मरवटिया गांव से तहसील पर बच्चों को लेकर पहुंची महिलाओं ने शनिवार की सुबह दस बजे नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर छह माह से बाल पुष्टाहार का वितरण नही किया जा रहा है। हो हल्ला सुनकर एसडीएम ने सभी महिलाओं को कार्यालय में बुलाया और उनका शिकायती पत्र लिया। उन्होंने महिलाओं को पुष्टाहार दिलाने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। एसडीएम ने बीडीओ और खंड शिक्षा अधिकारी को गांव में पहुंच कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि गांव में जाकर लाभार्थी महिलाओं का बयान लेने के साथ ही उनका वीडियो भी बनाएं। प्रदर्शन करने वालों में वंदना कुमारी, सरोज, मनीषा, ज्योति, बसंती, सोनिया, जीता देवी, मांडवी, गीता, चंपा, राजमती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें