फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की नहीं बनी पेंशन

Tue, 07 Apr 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के नईबाजार महेसुआं ग्राम पंचायत के नागनपुर गांव के एक भी महिला का समाजवादी पेंशन नहीं बना है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए गांव में जमकर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन


 इस दौरान मांग किया कि यदि यहां के ग्रामीणों को पेंशन सुविधा नहीं दिया गया तो तहसील मुख्यालय पर आकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।


 ग्राम पंचायत नईबाजार महेसुआं का नागनपुर गांव के ग्रामीण आज भी मिलने वाली सरकारी सुविधाओं वंचित हैं। यहां पर सबसे अधिक राजभर व यादव जाति के लोग रहते हैं।

इसके बाद भी समाजवादी पेंशन किसी का नहीं बनाया गया हैं। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण आगबबुला हो गये। पूरी सूची निकालकर देखा तो नागनपुर गांव के किसी भी महिला का नाम शामिल नहीं कराया गया है। इस पर सोमवार को गांव में ही दर्जनों की संख्या में महिलायें उपस्थित होकर ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान मांग किया कि यदि केन्द्र व प्रदेश सरकारों के संचालित योजनाओं का लाभ नहीं दिया गया तो तहसील मुख्यालय पर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में विनोद यादव, रामबली यादव, प्रकाश यादव, हरदास यादव, सियाराम, पप्पू राजभर, पांचू यादव, संतोष, उगना देवी, रजिन्दर, सुनील, रामअवतार, रामदुलारी, आशा देवी, वकील, छोटू, हरिचरन, राजेश, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें