फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार मानदेय किया जाए

Wed, 04 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण संघ की बैठक मंगलवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें अनुदेशकों ने समस्याओं पर मंथन करने के साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन



अंत में अनुदेशकों ने डीएम एनके सिंह से मिलकर चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार रघुवंशी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति की गई है। मानदेय के रूप में मात्र सात हजार रुपये दिए जाते हैं। इससे अनुदेशकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मांग किया कि अनुदेशकों को कम से कम बीस हजार रुपये मानदेय की व्यवस्था की जाए। और नवीनीकरण के समय 100 बच्चों की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

 ब्लाक परिसर में बैठक कर संत रविदास जी की जयंती मनाने के बाद अनुदेशक डीएम आवास पहुंचे। डीएम से मिलकर अनुदेशकों ने अपनी समस्या गिनाते हुए महिला अनुदेशकों  को मातृत्व अवकाश और निश्चित समय पर मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर संजय कुमार, अशोक यादव, अनुज मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, डा. सत्यप्रकाश, रविकांत, संजय सिंह, राहुल, चंदन व पवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें