पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में हरियाली तीज कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। संवाद
- फोटो : Samvad
कैलाशपुरी स्थित एक लॉन में बिंदास ग्रुप की ओर से सोमवार को हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं सज-संवरकर पहुंचीं और विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत-संगीत और मनोरंजक कार्यक्रमों से आयोजन स्थल का माहौल खुशनुमा बना रहा।
कार्यक्रम में तंबोला प्रतियोगिता में नीरू मिश्रा ने प्रथम, कुमुद शरण ने द्वितीय और अनिता शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ‘मैं किट्टी में क्यों आती हूं’ खेल में नीतू सिंह प्रथम, विजय लक्ष्मी द्वितीय और पूनम सिन्हा तृतीय स्थान पर रहीं।
बिंदास ग्रुप की अध्यक्ष मीना सिंह ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का पर्व है।
ऐसे आयोजनों से महिलाओं को व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलता है। इस मौके पर संजना जायसवाल, हनी, रचना, नीलम सिन्हा, मंजू सिंह, सरिता, संध्या, सीमा, रंजिता, बिंदू जायसवाल और निरुपमा आदि मौजूद रहीं।