फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मानदेय के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। तीन साल से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए जल्द मानदेय भुगतान की मांग की। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप था कि पिछले तीन साल से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। 104 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैंक सखी, बुक कीपर, समूह सखी आदि का काम कर रही हैं। जागरूकता अभियान और अन्य गतिविधियों में भी सहयोग करती हैं। बताया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च और इलाज मे परेशानी हो रही है।
अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। प्रदर्शन में गीता मौर्य, राजेश्वरी चतुर्वेदी, सरोज, शकुंतला, रीता, बिंदु, अनीता यादव, रीमा, हिरन, उषा, शाहजहां, शिवकुमारी, आरती, चमेली, साधना, सोनी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें