फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डांडिया उत्सव में फिल्मी गीतों पर झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर ​स्थित एक होटल में डांडिया कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मस्ती से भरी किटी पार्टी की ओर से मंगलवार को नगर के एक होटल में डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने गीत-संगीत और डांडिया की धुन पर जमकर आनंद लिया। ‘आज फिर जीने की तमन्ना है...’ जैसे खुशनुमा गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को उल्लास से भर दिया।
विज्ञापन

भजन, मनोरंजक खेल और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच महिलाओं ने खूब मस्ती की। डांडिया के दौरान महिलाओं की टोलियों ने नृत्य कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया। गीत-संगीत और हंसी-मजाक के साथ आयोजित खेलों ने उत्सव को और यादगार बना दिया।
नीलम सिन्हा और आकांक्षा जेटली के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। नीलम सिन्हा ने कहा कि किटी पार्टी और डांडिया उत्सव का उद्देश्य गृहस्थी की जिम्मेदारियों में व्यस्त महिलाओं को मनोरंजन और आपसी मेलजोल के लिए समय देना है। ऐसे आयोजन महिलाओं को नई ऊर्जा पाने और अपनी प्रतिभा व्यक्त करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में रुक्मिणी, अमिता नंदा, उषा दयाल, रीना, जूली निरुपाणी, रोमानी, रूपम, मीनाक्षी, अनीता सना, अनीता ओझा, बिंदु आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें