फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिलाओं का हंगामा; छह लोको पायलटों के निलंबन का मामला, फूटा आक्रोश, लगे गंभीर आरोप

Wed, 25 Jun 2025 01:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

छह लोको पायलटों के निलंबित होने के बाद महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा और इन्होंने डीआएम ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। आरपीएफ के जवानों ने महिलाओं को पकड़ा और पोस्ट पर ले गए। जिस पर महिलाओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। मामले पर अभी कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं का हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मांगों के समर्थन में लोको पायलटों के डीआरएम ऑफिस पहुंचने पर छह लोको पायलटों को रेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया। मंगलवार की शाम निलंबित रेल कर्मियों की पत्नियों ने डीआरएम ऑफिस पहुंच कर हंगामा किया। बाद में आरपीएफ महिलाओं को पकड़ कर पोस्ट पर ले आई।

विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने आरपीएफ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। रेलवे लोको पायलट आठ सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार की दोपहर में डीआरएम ऑफिस पहुंचे थे। बिना पूर्व सूचना के बड़ी संख्या में लोको पायलटों का ऑफिस पहुंचना अधिकारीयों को नागवार गुजरा।

हो हल्ला के बाद अधिकारियों ने लोको पायलटों से ज्ञापन तो लिया लेकिन छह पायलटों को निलंबित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर सस्पेंड किए गए लोको पायलटों की पत्नियों ने मंगलवार की रात मंडल कार्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन


महिलाएं संबंधित अधिकारी से मिलना चाहती थीं लेकिन उन्हें डीआ एम ऑफिस में घुसने नहीं दिया गया। लंबे विवाद के बाद आरपीएफ टीम पहुंच गई। महिलाओं का आरोप है कि आरपीएफ ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है। हालांकि मौके पहुंची कोतवाली पुलिस और आरपीएफ सभी महिलाओं को आरपीएफ पोस्ट पर लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें