फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिनों से जलापूर्ति न होने पर पानी टंकी पर ताला बंदी के लिए पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो ​स्थित पानी टंकी पर ताला बंद करने पहुंची महिला। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगर के लॉट नंबर दो स्थित पानी की टंकी के चेकवॉल में खराबी होने से चार दिनों से जलापूर्ति बाधित है। न्यू महाल, लॉट नंबर दो, पटेल नगर, रविनगर, लॉट नंबर एक और परमार कटरा समेत आसपास के क्षेत्र की 20 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। बुधवार को महिलाएं पानी की टंकी पर ताला बंदी करने पहुंच गई। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र ही आपूर्ति शुरू कराने का भरोसा दिलाकर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप था कि शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पानी के अभाव में घरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। आसपास सरकारी नल व हैंडपंप की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हो रही है। मौके पर पहुंचे सभासद महेंद्र पटेल और सभासद प्रतिनिधि सियाराम यादव ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया और अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने देर शाम तक जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। रविनगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने सुभाष पार्क स्थित पानी टंकी से वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके लिए विधायक रमेश जायसवाल ने डीएम और नगर पालिका ईओ को फोन करके इस पाइप लाइन जोड़ने का निर्देश दिया। वहीं नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि पाइपलाइन जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कई बार पत्र भेजा जा चुका है।





धर्मराज सिंह, ईओ, पीडीडीयू नगर ने कहा कि पानी की टंकी के चकवॉल में खराबी आ गई थी। इसके चलते जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी। देर शाम तक क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें