फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं किसी से पीछे नहीं

Tue, 09 Jun 2015 01:26 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में टूल्स और समान का वितरण धानापुर विकासखंड के सभागार में हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक मनोज सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र पाठक ने  स्वयं सहायता समूह और महिलाओं के विकास के लिए नये नये उपकरण और उससे संबंधित किट का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं हैं।
बताते चलें कि उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एंव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित धानापुर विकास खंड में कुल 16 ग्रामसभाओं में 192 समूहों के द्वारा लगभग 2000 से भी अधिक महिलाओं को रोजगार का लाभ मिल रहा है। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मनोज सिंह डब्लू ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक बाक्स, एक दरी , कैलकुलेटर और स्टांप पैड व अन्य टूल्स का वितरण किया। इस दौरान संध्या पाठक, ऊषा यादव, सुनीता देवी, राजमती देवी, बनम नीशा, कौशल्या, रजमानी, अंगद यादव, इन्द्रजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रविकान्त सिंह,  अखिलेश सिंह, सुनील यादव, शिवाजी बागले, रामनिवास मौर्य, दुर्गेश सिह, प्रवीन कुमार सहित स्वयं सहायता  समूहों की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं   उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें