फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मकर संक्राति पर पतंगबाजी में महिलाएं भी रहीं आगे, खूब लड़ाई पेंच

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में पतंगबाजी करती महिलाएं। संवा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने गंगा-स्नान, दान-पुण्य और सूर्यदेव की आराधना की। घर-घर में तिल, गुड़, लाई और खिचड़ी के व्यंजन बने, वहीं पर्व का सबसे आकर्षक दृश्य छतों पर देखने को मिला, जहां रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान भर गया। इस वर्ष मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ पतंग उड़ाई और प्रतिस्पर्धा में किसी से कम नजर नहीं आईं। खास तौर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से आयोजित पतंगबाजी कार्यक्रम में 30 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पतंग उड़ाकर उत्सव को और रंगीन बना दिया। मकर संक्रांति के अवसर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों जैसा माहौल रहा। इस दौरान साधना अग्रवाल, लता वंसल, अंशु अग्रवाल, मीना अग्रवाल आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें