फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भैंसासुर गांव स्थित एक घर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव साड़ी से झूलता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से पति फरार है।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र भैंसासुर गांव निवासी संतोष चौहान का शुक्रवार को उसकी पत्नी मीरा देवी (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद संतोष घर से निकलकर कही चला गया। इस दौरान उसकी पुत्री संतोषी (5) और पुत्र दूबे (7) वर्ष बाहर खेल रहे थे। वहीं छह माह का पुत्र बाहुबली कमरे में था। कुछ देर बाहुबली के रोने की आवाज आई। उसके शांत नहीं होने पर जब ग्रामीणों ने देखा तो मीरा कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार और कब्जे में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें