फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 14 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
मुख्यालय महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में कापियों का मूल्यांकन करते परीक्षक - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। जिले के तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। शुक्रवार को तीन केंद्रों पर 214 परीक्षकों के द्वारा 14294 उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन किया गया। इसमें मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 65 परीक्षकों ने इंटर की 2836, चकिया के आदित्य नारायन इंटर कालेज में 65 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 7228 तथा नगर पालिका इंटर कालेज में 84 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 4230 की कापियों का मूल्यांकन किया। उप नियंत्रक डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि कुल आवंटित 2.21 लाख कापियों में 1.81 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का अब तक मूल्यांकन हो चुका है। मूल्यांकन से पहले सभी केंद्रों को सैनिटाइज करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें