फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ससुराल में महिला को घर में घुसने से रोका, मारपीट

विज्ञापन
इलिया के ढोढनपुर में पुलिस के सामने विवाहिता को रोकते ससुराल के लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़नपुर गांव में ससुराल पहुंची महिला को घर में प्रवेश नहीं दिया गया। महिला ने सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने और दांत से काटने का आरोप लगाते हुए चकिया थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, शादी के समय उसके पति की सरकारी नौकरी नहीं लगी थी। बाद में पति की नौकरी सीआरपीएफ में लग गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद पति का व्यवहार उसके प्रति बदल गया और दोनों के संबंधों में खटास बढ़ने लगी।
महिला ने तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर को वह चकिया स्थित कालिका धाम कॉलोनी से अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ ढोढ़नपुर गांव स्थित ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि वहां सास-ससुर ने घर में ताला बंद कर उसे अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने गांव के दो अन्य लोगों को भी बुला लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जमीन पर घसीटकर लात-घूंसों से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान हाथ में दांत से काट लिया गया, जिसका निशान अभी भी मौजूद होने का दावा उसने किया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान डायल 112 की पुलिस मौके पर मौजूद थी और पुलिस के सामने भी उसके साथ मारपीट की गई। उसने थाना प्रभारी सहित उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें