फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयी नगर। नगर के जीटी रोड स्थित फायर ब्रिगेड के सामने सड़क के किनारे बृहस्पतिवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बाद में आसपास के लोगों ने उसे चादर से ढका। इसके बाद पास के ही एक निजी नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने बच्चों को गोद में उठाकर साफ किया। इसके बाद 108 नंबर की एंबुलेंस से उसे ले जाकर राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड के सामने सड़क एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। महिला की पीड़ा को देखकर वहां आसपास लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान किसी ने बताया कि महिला को बच्चा होने वाला है। जिसपर आसपास के लोगों ने उसे किसी प्रकार चादर से ढक दिया। इसके महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बाद में लोगों ने रविनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मदद की गुहार लगाई। जिसपर नर्सिंग होम संचालक अपने यहां से नर्स व दाई को लेकर मौके पर पहुंचा। जहां बच्चे को साफ करने के बाद दाई ने उसे गोद में ले लिया वहीं महिला को साफ जगह बैठाया गया। इस दौरान लोगों ने बच्चे को उसे देने का प्रयास किया लेकिन मां ने उसे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना 108 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से जच्चा व बच्चा को राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को भर्ती कर लिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आकिफ अहमद ने बताया कि महिला और बच्चे को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें