फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से महिला की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज(चंदौली)। चकिया कोतवाली के मुड़हुआ दक्षिणी गांव के पास बुधवार की देर शाम बाइक के धक्के से अधेड़ महिला की मौत हो गई। मुडहुआ दक्षिणी गांव निवासी दलसिंगार वनवासी की पत्नी चंपा देवी (45) पैदल सड़क पार कर रही थी। तभी अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया। सूचना पर पहुंची शिकारगंज चौकी पुलिस और परिजनों ने चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

मुड़हुआ निवासी चंपा देवी बुुधवार की देर शाम कहीं से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर सड़क पार कर जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरेबंदी की तो चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल महिला को चकिया राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जब्त बाइक के आधार पर चालक की भी तलाश की जा रही है।
नहर में मिला अज्ञात का शव
बबुरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिठवल गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में बृहस्पतिवार को एक शव उतराया मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने थाने पर अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष एनएन सिंह ने बताया कि चकिया की ओर से बहता हुआ शव नदी में उतराया हुआ मिला है। इसकी शिनाख्त कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि हत्या कर शव फेंका गया है या डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें