फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फरक्का एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भटिंडा से बलूरघाट जा रही फरक्का एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। यात्रियों की सूचना पर ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर आरपीएफ की मेरी सहेली और चिकित्सकों की टीम ने जच्चा-बच्चा को चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई। दोनों के स्वस्थ होने पर जच्चा-बच्चा आगे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली के सरदनौली रिकाई नगर दरियाबाग बिहार निवासी पारो देवी पत्नी पवन कुमार किसी काम से पटना जा रही थीं। गर्भवती पारो डाउन फरक्का एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। उसका सीट कंन्फर्म नहीं हुआ। वह एस-6 कोच के सीट संख्या एक पर बैठी थीं। बुधवार की शाम ट्रेन बनारस से आगे बढ़ी थी तभी उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर काल कर सहायता मांगी। इस सूचना के आधार पर पीडीडीयू जंक्शन पर लोको मंडलीय अस्पताल से डॉ. स्वाति सिंह चिकित्सकीय टीम के साथ पहुंच गईं। वहीं आरपीएफ मेरी सहेली टीम, एसआई अमरजीत आदि पहुंच गए। ट्रेन शाम पांच बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। इसके पूर्व ही यात्रियों ने महिला की डिलिवरी करा दी। ट्रेन के पहुंचने पर डॉ. स्वाति ने महिला और बच्चे की जांच की। महिला और बालक दोनों स्वस्थ मिले। इस पर आवश्यक दवाइयां आदि दी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला आगे की यात्रा पर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें