सकलडीहा। प्रवर्तन दल और बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को एवती गांव में जांच अभियान चलाया। इस दौरान चोरी की बिजली से चलाए जा रहे पंपिग सेट मिला। पंपिग सेट की लाइन पर छह लोग चोरी कर चला रहे थे। इन सभी लोगों पर बिजली चोरी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि लाइन लास हर हाल में रोका जाएगा। बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर जेई प्रमोद कुमार सहित अन्य बिजली कर्मी रहे। संवाद