फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के दौरान शुरू हुई प्रसव पीड़ा, महिला ने बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा की शुरूआत हुई। कंट्रोल की सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर चिकित्सकों की देख रेख में महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला बच्चे के साथ आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

टूंडला के अवागढ़ निवासी गर्भवती निशा (28) अपने पति आकाश सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टूंडला से बिहार शरीफ की यात्रा पर थी। वह पूर्वा एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-9 में सवार थी। रास्ते में शुक्रवार की रात महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिजनों ने रेलवे के यात्री सहायता नंबर 139 पर कॉल किया और मदद मांगी। कंट्रोल की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम सतर्क हो गई। ट्रेन भोर में 05:48 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही आरपीएफ के एसआई मुकेश कुमार, मेरी सहेली टीम की आरक्षी अनामिका विश्वास, कमर्शियल स्टाफ आरआर सिंह, रेलवे लोको अस्पताल के डॉ. सर्वेश गुप्ता के साथ मेडिकल टीम पहुंच गई। चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में निशा ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला और उसके पति ने आगे की यात्रा की इच्छा प्रकट की। इस पर चिकित्सकों ने उन्हें आगे जाने की इजाजत दे दी। महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने रेलवे को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें