फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बची जान: चंदौली में चलती ट्रेन पर चढ़ते समय नीचे गिरी महिला, गाड़ी रुकने पर यात्रियों ने निकाला बाहर

Fri, 26 Jun 2026 02:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में एक महिला ट्रेन की पटरी और प्लेटफार्म के बीच में गिर गई। किसी तरह उसकी जान बची।  
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले की पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बृहस्पतिवार की शाम दून एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट की तत्परता और यात्रियों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


क्या है मामला
योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही डाउन दून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की शाम सवा छह बजे प्लेटफार्म संख्या 3 पर पहुंची। निर्धारित समय तक रुकने के बाद ट्रेन खुल गई। इसी बीच 56 वर्षीय एक महिला दौड़कर कोच में चढ़ने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच बने गैप में गिर पड़ी। 

महिला को गिरता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने महिला को उठा कर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


हादसे में महिला को पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें आईं। इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से महिला की जान बच गई। कहा कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छू्ट्टी दे दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें