फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: हेल्थ सेंटर पर ताला लटकाकर गायब थीं अफसर, अधीक्षक ने वेतन रोककर सीएमओ से की कार्रवाई की मांग

Mon, 12 Jul 2021 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक के लौवारी कला के हेल्थ वैलनेस सेंटर पर तैनात गीता मेहता काफी दिनों से गायब हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने निरीक्षण किया तो केंद्र का ताला बंद मिला। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन
हैल्थ सेंटर पर लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के लौवारी कला स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर नियुक्त कम्युनिटी हेल्थ अफसर कई दिनों से गायब हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


नौगढ़ ब्लॉक के लौवारी कला के हेल्थ वैलनेस सेंटर पर तैनात गीता मेहता काफी दिनों से गायब हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने निरीक्षण किया तो केंद्र का ताला बंद मिला। आशा कार्यकर्ता सविता देवी और प्रमिला सीएचओ गेट के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थीं।

ग्राम प्रधान ने वेलनेस सेंटर बंद होने की जानकारी जब अधिकारियों को दी तो मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एचइओ उमेश कुमार, बीपीसीएम जयप्रकाश जांच करने पहुंचे। वहां ताला बंद मिला और सीएचओ गीता मेहता गायब थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश पटेल ने बताया कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर का वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई करते हुए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें