सैयदराजा। थाना क्षेत्र के मरुई गांव के समीप सोमवार को वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला अर्द्धविक्षिप्त बताई गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सुबह छह बजे मरुई गांव के समीप रोड पर एक महिला को देखकर गांव वालों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पहले उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। लोगों ने बताया कि मृत महिला अर्द्धविक्षिप्त थी और भिक्षा मांगती थी। सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि सुबह किसी महिला के सड़क के किनारे मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।