फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। बबुरी थाना के पांडेयपुर बाजार में स्थित निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ किया और शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा दिलाने और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी निशा (23) गर्भवती थी। शुक्रवार की सुबह पेट दर्द शुरू होने पर परिवार के सदस्य पांडेयपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक ने नार्मल प्रसव का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच दूसरे चिकित्सक ने ऑपरेशन की बात कही। ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। इसी बीच कोई नस आपरेशन में कट गया इससे महिला को तेज रक्त श्राव होने लगा। काफ़ी प्रयास के बाद भी खून बहना नहीं रुका और शाम सात बजे महिला की मौत हो गई। महिला के मौत की सूचना पर पर पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ कर दिया। यही नहीं इसके बाद ग्रामीण शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। परिजन और ग्रामीण अस्पताल की सीज करने, चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग जर रहे थे।
मौके पर पहुंचे बबुरी थाना प्रभारी मुकेश तिवारी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन रात दस बजे तक ग्रामीण नहीं माने। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि जच्चगी के बाद महिला की मौत हुई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें