मोहनिया। कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गुमटी के पास बृहस्पतिवार को सुबह सड़क पार करते समय एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी आनंद कुमार पटेल की पत्नी रितुमभरा कुमारी (32) दो दिन पहले अपने मायके कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव आई थी l बृहस्पतिवार की सुबह उसके पिता कन्हैया सिंह उसे इलाज के लिए बनारस ले जा रहे थे। इसी दौरान नसेज गुमटी के पास सड़क करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने महिला के शव को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। रितुमभरा की मौत से दो छोटी बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका के पिता कन्हैया सिंह ने बताया कि बेटी इलाज के लिए बनारस जा रही थी, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।