फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पहिए के नीचे दबकर महिला की हुई मौत

विज्ञापन
अंजू देवी, फाइलफोटो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय रविवार की सुबह करीब सात बजे कोरियर वाहन (डीसीएम) के पहिए के नीचे बाइक सवार महिला के आ जाने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले कोरियर वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सैयदराजा बाजार निवासी दर्शनिया मोलई गोंड़ की तीन पुत्रियां अंजू, साधना और मेनका हैं। 45 वर्षीय अंजू की शादी कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव निवासी राजकुमार गोंड से हुई थी। राजकुमार सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अंजू के एक 18 वर्षीय बेटा विशाल और दो बेटियां अंजली व तनु हैं। अंजू अपने मायके सैयदराजा से अपने भाई आशुतोष गोंड के साथ बाइक से वाराणसी के बाबतपुर दर्शन-पूजन के लिए जा रही थीं। उनके साथ दोनों बहनें मेनका और साधना व छोटी बेटी स्वाति भी अनिल की बाइक से जा रही थीं। भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक खुला होने पर अनिल की बाइक क्रॉसिंग पार कर चुकी थी।
इसी दौरान सामने से कोरियर वाहन (डीसीएम) क्रॉसिंग से गुजर रहा था। अचानक रेलवे ट्रैक पर आशुतोष की बाइक असंतुलित होकर डीसीएम वाहन से टकरा गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी अंजू डीसीएम के पहिए के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि कोरियर वाहन गाजीपुर से वापस लौटकर रामपुर जा रहा था। वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। चालक की तलाश की जा रही है।
रेलवे ट्रैक समानांतर होता तो नहीं जाती महिला की जानः भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग की सड़क समानांतर होने के बजाय उबड़-खाबड़ है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर भाई आशुतोष हेलमेट उतारकर आगे बाइक की टंकी पर रखकर गेट खुलने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

गेट खुलने पर जैसे ही वह क्रॉसिंग पार किया उसी दौरान हादसा हो गया। वहां मौजूद लोग कह रहे थे कि ट्रैक समानांतर होता तो महिला की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें