फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: उपले निकाल रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते मौत

Sat, 24 Jul 2021 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी(52) घर के दरवाजे पर रखे उपले के ढेर से उपले निकाल रही थीं। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मारा सांप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार को एक महिला को सांप ने काटं ने लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने सांप को देखते ही मार दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी(52) घर के दरवाजे पर रखे उपले के ढेर से उपले निकाल रही थीं। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया। उन्होंने परिजनों की इसकी जानकारी दी। वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।

परिजन उन्हें इलाज के लिए सकलडीहा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने सांप को खोज कर मार डाला। पुष्पा देवी के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सतीश सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को शासनादेश के तहत मदद दिलाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें