फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगर का फूल मालाओं से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अमेरिका में पिछले दिनों आयोजित ऑनलाइन विश्व जादू प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कैली गांव निवासी मुहम्मद तालिक ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को मोहम्मद तालिक के वापस लौटने पर कैली गांव में उधव ब्रह्म बाबा आश्रम में ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

अमेरिका की ओर से बीस मई को विश्व ऑनलाइन जादू प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, कोरिया, वियतनाम सहित 12 देशों के 100 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में क्षेत्र के भूपौली गांव निवासी मोहम्मद तालिक ने अपने प्रदर्शन से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर शनिवार को उधव ब्रह्म बाबा आश्रम कैली में साध्वी सविता वनदेवी ने फूल मालाओं से तालिक का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर किसान नेता केदार यादव, श्रवण यादव, सतीश सिंह, गरिमा सिंह, अर्चना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें