फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीआरकेयू के विजेता पदाधिकारियों की हुई घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसीआरकेयू के विजेता पदाधिकारियों की हुई घोषणा
विज्ञापन

अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव निविरोध निर्वाचित
चुनाव में रेल का पहिया पैनल बना विजेता, रही गहमागहमी
ईसीआरकेयू के विजेता पदाधिकारियों की हुई घोषणा
अबीर गुलाल उड़ाकर, विजेता का माला पहनाकर जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के चुनाव में रेल का पहिया पैनल विजेता रहा है। दूसरे पक्ष के पर्चे खारिज होने के कारण इस पैनल के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और शाखा सचिव पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जबकि अन्य पदों पर हुए चुनाव में भी इसी पक्ष के लोगों ने जीत हासिल की।
ईसीआरकेयू शाखा तीन के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर पहले दिन से ही गहमा गहमी की स्थिति रही। अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, शाखा सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष, केंद्रीय परिषद सदस्य, डेलीगेट टू टीजीएम पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए दो पक्ष चुनाव मैदान में आए। इसमें एक पैनल का चुनाव चिह्न सीढी और दूसरे पैनल का चुनाव चिह्न रेल का पहिया दिया गया। नामांकन के बाद सीढ़ी पैनल के अध्ध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए। 29 और 30 जनवरी को छह बूथों पर मतदान कराया गया। कुल 675 मतदाताओं में 587 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चुनाव में धांधली की शिकायत करते हुए सीढी पैनल ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। शु्क्रवार की सुबह पर्यवेक्षक बालक राम, बीबी पासवान सहित अन्य नेताओं की देख रेख में मतगणना हुई। इसके बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके तहत सुभाष सिंह अध्यक्ष, योगेन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव एसपी सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर केपी सिंह, जेके सिंह, बदरूद्दीन, जयप्रकाश, संयुक्त सचिव पद पर सीबी राय निर्वाचित हुए। रमेश कुमार, ऋषिकेश कुमार और वाईपी सिंह सहायक सचिव, रामकेश मीना, अश्वनी कुमार, दीपक कुमार सिंह संगठन सचिव, सुरथा सेठी कोषाध्यक्ष, सुभाष सिंह, प्रिस्का कनूर, सीबी राय, प्रेमशंकर सिंह केंद्रीय परिषदीय सदस्य निर्वाचित हुए। विजेता पदाधिकारियों को माला पहना कर और अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर अशोक सिंह, एसके सिंह, केदार प्रसाद सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें