फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से लगाएंगे आठ गांवों को वाराणसी में समायोजित करने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली जिले में पड़ने वाले आठ गांवों को वाराणसी जिले में पुन: समायोजित किये जाने की मांग को लेकर समाजसेवी भूप नारायण झा रविवार को ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर वह क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे साथ ही आठ गांवों को फिर से वाराणसी जिले में समाहित करने के संबंध में एक पत्रक भी सौपेंगे।
विज्ञापन

चंदौली सन 1997 में वाराणसी से अलग हुआ। जिला अलग होने के बाद वाराणसी सीमा से सटे आठ गांव जलीलपुर, मढ़िया, बहादुरपुर, चौरहट, नींबूपुर, कटेसर, रतनपुर और भोजपुर को वाराणसी में समायोजित करने की मांग काफी समय से हो रही है। इसके पीछे का कारण यहां के निवासियों को चंदौली जिला मुख्यालय और जिला अस्पताल दूर होने की वजह से कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। जबकि वाराणसी काफी नजदीक है। मढ़िया निवासी समाजसेवी भूप नारायण झा पिछले कई वर्षों चंदौली के इन आठ गांवों को वाराणसी में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। चार वर्ष पहले नगर विकास मंत्री से गुहार लगाई। इनके अनुुरोध के बाद कमिश्नर ने इन गांवों का सर्वे भी कराया लेकिन उसके बाद कुछ न होने पर भूप नारायण झा ने सीएम से गुहार लगाने की ठानी और रविवार को वे लखनऊ के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें