फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ''क्या मेेरे भाई को इंसाफ नहीं मिलेगा''

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर के संचालक रोहिताश पाल की हत्या के बाद भाई का पोस्ट। स्रोत:-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की गोली मारकर हत्या के बाद तीन माह से अधिक समय बीत गया है। पुलिस अब शूटरों को पकड़ नहीं पाई है। अब परिवार वालों की आस भी धुंधली पड़ने लगी है। सोशल मीडिया पर मृतक के भाई सिद्धार्थ पाल ने एक पोस्ट साझा करते हुए सवाल किया है कि ''क्या मेेरे भाई को इंसाफ नहीं मिलेगा, राजनीति की चक्की में सबकुछ पिस गया'''' हालांकि हत्याकांड के बाद मामले का खुलासा नहीं होने पर एसपी ने सीओ से लेकर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी तक को बदल दिया था। इसके बाद भी पुलिस अंधेरे में लाठी भांज रही है।
विज्ञापन


18 नवंबर 2025 को पीडीडीयू नगर स्थित धर्मशाला रोड के समीप जीटी रोड किनारे दुकान बंद करने के दौरान शूटर ने दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी ने नौ स्पेशल टीमें मामले के खुलासे के लिए लगाई थीं। पुलिस ने 300 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। कई राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलकर साथ खड़ा होने का भरोसा दिया था। हत्या के तीन माह बाद भी पुलिस शूटर और उसके साथी को नहीं तलाश पाई है। मृतक के भाई सिद्धार्थ पाल ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। सिद्धार्थ ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि क्या मेेरे भाई को इंसाफ नहीं मिलेगा, मन ये सोचकर काफी दुखी है। लिखा कि बड़ा ही विश्वास था कि न्याय होगा लेकिन राजनीति की चक्की में सबकुछ पिस गया, फिर भी मुझे योगी आदित्यनाथ जी से अभी भी भरोसा है क्योंकि सबने हमारा साथ छोड़ दिया है, बाबा न्याय करेंगे। इस पोस्ट ने एक बार फिर पुलिस पर उठने वाले सवालों को ताजा कर दिया है।
विज्ञापन

शूटरों की तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जांच जारी है, शीघ्र ही पुलिस शूटरों को पकड़ लेगी। - अरुण कुमार सिंह, सीओ पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें