Chandauli News : चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के उकनी बीरम राय गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। वजह ये रही कि विवाहिता पति से बिना पूछे मीना बाजार घूमने चली गई थी। पति ने इस बारे में पूछा तो आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
चंदौली के कोतवाली क्षेत्र के उकनी बीरम राय गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
उकनी बीरम राय गांव की छाया देवी (28) बगैर पति से पूछे सकलडीहा बाजार में लगने वाले मीना बाजार घूमने चली गई थी। पति के पूछने पर नाराज होकर पत्नी ने खुदकुशी कर लिया। देर रात परिजनों घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।