फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क चाैड़ी करें, नालियों की कराएं मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के साथ निरीक्षण किया। इस दाैरान समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारी से कहा कि सकलडीहा रोड स्थित उपरगामी सेतु से होकर पीडब्डील्यूडी गेस्ट हाउस की तरफ जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाए। साथ ही एनएचएआई नेशनल हाईवे द्वारा बनाई गई नालियां कुछ जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसे शीघ्र ठीक कराया जाए। जहां नालियां चोक हो गई और चैंबर के ढक्कन टूटे हों उसको ठीक कराया जाए। उन्होंने नगर स्थित मठ वाली गली के पक्का नाले का निर्माण करने तथा चेंबर बनाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश जल निगम को दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास एनएचएआई की ओर से निर्मित नाली टूटी मिली। इस पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इनसेट
जलभराव से स्कूली बच्चों को परेशानी
चंदौली। क्षेत्र के कोडड़िया गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर बरसात के कारण जलभराव होने से लोगों को कड़ी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ रहा हैं। साथ ही इस रास्ते पर पड़ने वाले विद्यालय में स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना हो रहा है। बच्चे साइकिल से गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। लोगों ने जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें