फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर लगाते समय बिजली के 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। कस्बा स्थित दुकान की छत पर चढ़कर पोस्टर टांगने के दौरान शुक्रवार की सुबह हाईवोल्ट करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक को उपचार के लिए धानापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है, घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने युवक की आर्थिक स्थिति को देख उपचार में आने वाले खर्च उठाने का भरोसा परिजनों का दिया।
विज्ञापन

हाईवोल्ट 11 हजार करंट की चपेट में आया युवक शमशाद (18) धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर का निवासी है, बाजार में एक टेंट हाऊस की दुकान का शुभारंभ होने वाला था, इसकी तैयारी में युवक जुटा था। इस दौरान वह दुकान की छत पर पोस्टर लगाने के लिए चढ़ा, तभी बारिश होने लगी। इस दौरान युवक छत के पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के अनु़सार जैसे ही युवक तार की चपेट में आया, तेज धमाका हुआ और वह बुरी तरह से झुलस कर छत पर ही गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग छत की ओर भागे। जहां शमशाद को झुलसा पड़ा था, लोग युवक को जूट के बोरे में लपेटकर छत से नीचे उतारे और उपचार के लिए धानापुर स्थित सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के दौरान डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शमशाद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, उसके पिता कमालुद्दीन कपड़े सिलाई का कार्य करते हैं। शमशाद पांच भाईयों में चौथे नंबर पर है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टेंट व्यवसायी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें