फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकौड़ा तल युवाओं ने मनाया बेरोजगार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित बस स्टैंड चौराहा पर छात्र नेता विपिन बिक्कु ने शुक्रवार को पकौड़ा स्टाल लगाकर व पकौड़ा तलकर बेरोजगार दिवस मनाया। इस दौरान विपिन बिक्कु ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था पर यह भी 15 लाख के वादे समान जुमला साबित हुआ। रोजगार के नाम पर युवाओं को छला गया। अगर युवा मुखर होकर रोजगार मांगता है तो उसके बदले उसे लाठी और मुकदमा मिलते हैं। युवा का पेट मन की बात से नहीं रोजी रोजगार से भरेगा। इसलिए युवाओं ने 17 सिंतबर को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इस मौके पर परवेज खान जिद्दी, सुजीत पटेल, सानू खान, राजू गुप्ता, अनुराग यादव, रवि मौर्य, आकाश बमबम, सुबेदार सिंह, अवधेश, सोनू सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें