फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पालिका अध्यक्ष के नहीं मिलने पर गेट पर चस्पा किया पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के अध्यक्ष सोनू किन्नर को पत्रक देने पहुंचा। अध्यक्ष के नहीं मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने पत्रक की प्रति अध्यक्ष के कार्यालय के गेट पर चस्पा कर दिया। इसके अलावा नगर पालिका में उसे रिसीव भी करा दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि कर्मचारियों को वेतन व पेंशन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। दुकानदार भी उधारी सामान नहीं दे रहे हैं और बकाया रुपये की मांग कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि वेतन व पेंशन अविलंब जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल में काशीनाथ श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, रामजी राम, नंदलाल, मोहम्मद खलील, ओम प्रकाश, रामचंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें