फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वन विभाग की टीम पहुंची तो ट्रैक्टर छोड़ चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। काशी वन्यजीव प्रभाग के मझगांई रेंज में वन भूमि पर अतिक्रमण कर खेती करने की कोशिश पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। रविवार को भैंसौड़ा क्षेत्र स्थित प्लांटेशन में ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई कर रहे लोगों पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया गया। टीम ने ट्रैक्टर को सीज कर तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) वरुण सिंह को सूचना मिली थी कि मझगांई रेंज के भैंसौड़ा कंपार्टमेंट संख्या-8 स्थित पड़हवा प्लांटेशन क्षेत्र में कुछ लोग वन भूमि पर अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद नौगढ़, मझगांई और जयमोहनी रेंज के वन दरोगा एवं वनरक्षकों की संयुक्त टीम चकरघट्टा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों की आड़ लेकर फरार हो गया। काफी तलाश के बावजूद वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने मौके से ट्रैक्टर को सीज कर दिया। मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। विभाग का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। उप प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि सभी रेंज अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें