फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई और पॉलीटेक्निक छात्रों की बढ़ेगी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आईटीआई और पॉलिटेक्निक करे रहे छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं कब होंगी यह अभी तक तय नहीं हो सकी है। इससे नये सत्र में प्रवेश लेने वाले और अध्ययनरत छात्रों की समस्या बढ़ गई हैं। तकनीकी कोर्स कर रहे अंतिम वर्ष के छात्र अधिक परेशान हैं। छात्रों को एक साल खराब होने का डर सता रहा है। प्रति वर्ष ये परीक्षाएं जुलाई में हो जाती थीं।
विज्ञापन

जिले में एक राजकीय आईटीआई, दो पॉलिटेक्निक कॉलेज और करीब 45 निजी कालेजों में 10 हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं, जबकि एक हजार से अधिक छात्र पॉलिटेक्निक कर रहे हैं। इसमें आईटीआई कोर्स करने वाले ज्यादातर छात्र आईटीआई के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश लेते हैं। जिससे छात्रों को एक वर्ष की छूट मिल जाती है, जबकि पॉलिटेक्निक करने वाले अधिकांश छात्र बीटेक में प्रवेश लेते हैं। इन छात्रों को भी बीटेक में सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिल जाता है, लेकिन इस बार इन छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभी तक इन छात्रों की वार्षिक परीक्षा की तिथि तय नहीं हो सकी है। यह भी नहीं तय हो पा रहा है, कि छात्रों को प्रमोट किया जाएगा अथवा नहीं। आईटीआई के छात्र-छात्राओं का कहना है कि परीक्षाओं में देर होने से साल खराब होगा। राजकीय आईटीआई कालेज रेवासा के प्रधानाचार्य जेपी यादव का कहना है की शासन के निर्देश का इंतजार है। जो गाइड लाइन मिलेगी उसी के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।
इनसेट
कोरोनो संक्रमण को देखते हुए पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा जुलाई की इस महीने सितंबर में कराई जाएगी। जो 19 और 25 जुलाई के पहले यह परीक्षा होनी थी, अब इस प्रवेश परीक्षा को 12 और 15 सितंबर को होगी। इसके बाद कॉपी जांचने और प्रवेश लेने में कम से कम दो माह का समय लगेगा। यानि अगस्त में शुरू होने वाली कक्षाएं नवंबर के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर माह में शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें