फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मांग बढ़ी तो प्लांट ने खड़े किए हाथ, रेल नीर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी बढ़ने के कारण पेयजल की मांग बढ़ी है। खपत बढ़ते ही रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी के रेल नीर का प्लांट ने हाथ खड़े कर दिए हैं। पीडीडीयू जंक्शन पर रेल नीर की आपूर्ति बंद है और 15 जून तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। लोगों को दूसरे ब्रांड का पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पानी की मांग बढ़ी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोजना 110 ट्रेनों का आवागमन होता है। बीस हजार से अधिक यात्री यहां से आते-जाते हैं। ट्रेनों से एक लाख से अधिक यात्री स्टेशन से होकर गुजरते हैं। स्टेशन पर आमदिनों में रोजाना औसतन सात सौ पेटी (प्रति पेटी 12 बोतल) बोतल बंद पानी की खपत होती है। गर्मी बढ़ने के बाद की मांग 15 सौ पेटी तक पहुंच गई है। यात्रियों को शुद्ध और सस्ता पानी उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने मिनरल वाटर प्लांट स्थापित किए हैं और रेल नीर की बिक्री स्टेशनों और ट्रेनों में की जाती है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर दानापुर स्थित मिनरल वाटर प्लांट से रेल नीर की आपूर्ति होती है। बाटलिंग प्लांट से मांग के अनुरूप पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्लांट ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन पर 15 मई से रेल नीर की आपूर्ति बंद कर दी है और 15 जून के बाद ही पानी की आपूर्ति हो पाएगी।
विज्ञापन

रेल नीर की कीमत 15 रुपये प्रति लीटर है जबकि निजी कंपनियां एक लीटर की बोतल 20 रुपये में बेचती है। रेलवे ने स्टेशनों पर और ट्रेनों में सिर्फ रेल नीर बेचने की अनुमति है। रेल नीर की उपलब्ध न होने पर ही अन्य कंपनियों का पानी बेचा जा सकता है। रेलवे ने दस मशहूर ब्रांडों के पानी के बिक्री की अनुमति दी है। इसके अलावा कोई पानी मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है लेकिन पानी की कमी के चलते किसी भी ब्रांड का पानी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।

मिनरल वाटर प्लांट की क्षमता कम होने से रेल नीर की आपूर्ति बंद हुई है। हालांकि अन्य ब्रांडों के पानी के बिकने से यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। अमित प्रकाश, एरिया मैनेजर, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें