फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन महीने की सजा काट निकला, सात घंटे में फिर पहुंच गया जेल, दोस्त के घर छुपाए तमंचे को लेकर जा रहा था घर

Fri, 13 Jun 2025 07:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

गैंगस्टर के आरोप में अभियुक्त संजय उर्फ पप्पू तीन महीने पहले वाराणसी के चाैकाघाट जेल में बंद था। 12 जून को वह जेल से सजा काटकर निकला। जेल से छूटने के बाद वह अपने साले के यहां छुपाए तमंचे को लेने पहुंच गया। तमंचा लेकर वह घर जा ही रहा था कि फिर से गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में संजय उर्फ पप्पू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: चंदौली की चकिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गुरुवार को ही चौकाघाट (वाराणसी) जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद वह सीधे तमंचा लेने पहुंचा। 

विज्ञापन


उसने तमंचा लिया और घर जाने के लिए निकला। रास्ते मे चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा। एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिले की चकिया पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गरला तिराहे के पास से एक व्यक्ति को 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाबत जानकारी देते हुए चकिया थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संजय उर्फ पप्पू है, जो नौगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कुल आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह गैंगस्टर के तहत ही जेल में बंद था और 12 जून को चौकाघाट (वाराणसी) जेल से छूटकर अपने रिश्तेदार शंकर चौहान के घर गया। शंकर, रिश्ते में उसका साला लगता है और तीन-चार बार गोकशी मे जेल जा चुका है। शंकर, गोकशी के धंधे में पहले से ही लिप्त था।

अभियुक्त ने बताया कि जेल जाने से पहले उसने अपने साले यानी शंकर के घर पर तमंचा रखा था। उसने साले के घर से तमंचा लिया और उसे छिपाकर घर लौट रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें