फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन में टिकट मांगा तो यात्री ने टीटीई का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से मुंबई जा रही 12321 मुंबई मेल में यात्रा के दौरान टीटीई ने यात्री से टिकट मांगा तो आक्रोशित यात्री ने टीटीई का सिर फोड़ दिया। शुक्रवार को यह घटना हजारीबाग रेलवे स्टेशन के समीप हुई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने यात्री को पकड़ लिया और पीडीडीयू जीआरपी के हवाले कर दिया। यहां जीआरपी ने यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर तैनात टीटीई और नगर के तारनपुर इस्लामपुर निवासी सफीर अहमद की ड्यूटी डाउन ट्रेन 12321 मुंबई मेल में लगी थी। सफीर अहमद शुक्रवार की भोर में ट्रेन के एस-2 में टिकट चेकिंग करते हुए एक यात्री से टिकट की मांग की। जिस पर यात्री भड़क उठा और टिकट न दिखाकर बहस करने लगा। हजारीबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तो यात्री ने सफीर पर हमला बोल दिया। यात्री के हमले से टीटीई का सिर फूट गया और खून बहने लगा।
टीटीई सफीर ने इसकी सूचना कंट्रोल और साथी टीटीई को दी। मौके पर पहुंचे साथी टीटीई ने यात्रियों के सहयोग आरोपी यात्री को रोक लिया। वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी गया की स्कोर्ट पार्टी ने पिटाई करने वाले यात्री को अपने हिरासत में ले लिया। यात्री ने अपना नाम सिद्धार्थ जैन निवासी झुमरी तलैया कोडरमा झारखंड बताया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर यात्री को जीआरपी के हवाले किया गया। यहां जीआरपी ने आरोपी यात्री सिद्धार्थ के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है। मुकदमा कोडरमा जीआरपी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें